आम जनता को यह अवगत कराना आवश्यक है कि भारत को स्वतन्त्रता बिना खड्ग, बिना ढ़ाल के ना तो मिली और ना ही एयर कन्डीशन्ड कमरों में या सभागारों में बैठकर मीठी-मीठी बातों से उसकी सुरक्षा की जा रही है। भारत को स्वतन्त्रता असंख्य वीरों के बलिदानों के फलस्वरूप मिली है एवं आज भी देश के भीतर एवं देश की सीमाओं पर उसकी प्रतिदिन सुरक्षा सिपाहियों एवं सैनिकों के बलिदानों से की जा रही है। हमारा यह दायित्व है कि हम ऐसे वीरों के परिवारों, जिन्होंने देश को स्वतन्त्रता दिलाने एवं उसकी रक्षा करने के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया हो समाज में विशेष सम्मान दिलवाएं एवं उनको हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराएं। ऐसे सैनिकों के परिवारों को भी उचित मान-सम्मान, संरक्षण दिलाया जाए जोकि सीमा पर विषम परिस्थितियों में रहकर भी हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं।
Read More
| DOB | |
| Martyr | Battle Casualty |
कैप्टन सुनील चंद्रा, "वीर चक्र" (मरणोपरांत) का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। वर्ष 1983 में वे भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट हुए और उन्हें 8 महार रेजिमेंट में नियुक्त किया गया। 1987 के दौरान उनकी यूनिट आईपीकेएफ के हिस्से के रूप में श्रीलंका में तैनात थी और जाफना क्षेत्र में लिट्टे उग्रवादियों के खिलाफ अभियानों में लगी हुई थी। 16 अक्टूबर 1987 को कैप्टन सुनील चंद्रा को 15 जवानों के साथ गोला-बारूद की आपूर्ति लेने के लिए तैनात किया गया था। ऑपरेशन जोखिम से भरा था क्योंकि जिस कंपनी तक गोला बारूद पहुँचाना था उसके सभी रास्ते उग्रवादियों द्वारा अवरुद्ध कर दिए गए थे। 17 अक्टूबर 1987 को कैप्टन सुनील चंद्रा और उनके सैनिक अनलक्कोड्डल स्थित घिरी हुई कंपनी तक पहुँच कर उन्हें गोला-बारूद सौंप दिया। परन्तु इसी दौरान उनके सीने पर गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हुए और वीरगति को प्राप्त हो गए। कैप्टन सुनील चंद्रा को उनके असाधारण साहस, नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान के लिए वीरता पुरस्कार "वीर चक्र" (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय की ओर से Captain Sunil Chandra VrC को उनकी पुण्यतिथि पर नमन!
Our endeavour is to spread awareness for the forthcoming generations to learn and recognise the sacrifice made by our young officers and men of the Armed Forces and an attempt to honour them by remembering them.







