कारगिल युद्ध को ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। ये भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच 3 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक जम्मू और कश्मीर के कारगिल जिले में लड़ा गया। पाकिस्तान की सेना ने भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा पार कर भारत की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। पाकिस्तानी सेना ने बदनियति से भारत और पाकिस्तान के बीच सर्दियों में मोर्चों को रिक्त छोड़ने वाले समझौते का उल्लंघन करते हुए भारत द्वारा रिक्त किए गए मोर्चो पर कब्जा कर लिया। भारतीय थल सेना एवं वायु सेना ने संयुक्त अभियान के तहत अपनी लगभग सभी ऊँचाई वाले रिक्त मोर्चो पर वापिस कब्जा कर लिया। इस युद्ध में लगभग 3 महीने लगे और 559 वीर सैनिकों एवं सिविलियन योद्धाओं ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया। ये उपवन उन्हीं की पावन स्मृति को समर्पित है।
स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय इन सभी वीर योद्धाओं को सादर नमन करता है।




