पैराट्रूपर धर्मेंद्र कुमार का जन्म 15 मार्च 1991 को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ब्लॉक कोटाबाग के पतलिया गांव में हुआ था। उन्हें पैराशूट रेजिमेंट के 29 पैरा में भर्ती किया गया था। 2017 में 31 आरआर यूनिट के तहत पैराट्रूपर धर्मेंद्र कुमार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में तैनात किया गया था। 13 फरवरी को यूनिट को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली कि उनके एओआर में आने वाले एक इलाके में कुछ हार्ड कोर आतंकवादी छिपे हुए हैं। परिणामस्वरूप, 14 फरवरी, 2017 की सुबह, पैराट्रूपर धर्मेंद्र कुमार की यूनिट 31 राष्ट्रीय राइफल्स, ने बांदीपुरा इलाके में छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया। वे अदम्य साहस से आतंकवादियों की टोली पर आक्रमण करते समय भीषण मुठभेड़ और भारी गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए और वीरगति को प्राप्त हो गए। उस समय वे मात्र 26 वर्ष के थे।
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविधालय एवं समस्त सुभारती परिवार द्वारा पैराट्रूपर धर्मेंद्र कुमार को उनकी जयंती पर बारंबार नमन !




