नायक अजय सिंह सलारिया का जन्म 10 अप्रैल 1982 को पठानकोट, पंजाब में हुआ था। वे एक सैन्य पृष्ठभूमि (Military Background) वाले परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता सूबेदार मेजर रछपाल सलारिया ने भी भारतीय सेना में देश की सेवा की थी, जिनसे प्रेरित होकर नायक अजय सिंह सलारिया ने भी सेना में शामिल होने का फैसला किया और 10 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स का हिस्सा बने। वह जम्मू-कश्मीर के चुनौतीपूर्ण द्रास सेक्टर में तैनात थे, जहां सीमा की सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों की जिम्मेदारी उनकी यूनिट को दी गई थी। 17 सितंबर 2016 को, वे अपने साथियों के साथ सीमा सुरक्षा और गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान सुरक्षा बलों का सामना आतंकवादियों से हुआ। देश की संप्रभुता की रक्षा करते हुए और घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए चलाए गए इस आतंकवाद विरोधी अभियान में दोनों ओर से भारी गोलीबारी शुरू हो गई। इस भीषण मुठभेड़ के दौरान नायक अजय सिंह सलारिया ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मोर्चे को संभाला और दुश्मनों को कड़ा जवाब दिया। हालाँकि इसी दौरान गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हुए और वीरगति को प्राप्त हो गये।




