सिपाही टी के रेड्डी का जन्म आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले की गिद्दलुरु तहसील के ओबुलापुरम गांव में हुआ था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उनका चयन सेना में हो गया और उन्हें मद्रास रेजिमेंट में भर्ती किया गया जो एक पैदल सेना रेजिमेंट है जो अपने निडर सैनिकों और कई युद्ध कारनामों के लिए जानी जाती है। वर्ष 2017 में उन्हें 25 राष्ट्रीय राइफल्स में नियुक्त किया गया जो आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए जम्मू-कश्मीर में तैनात थी ।
पाकिस्तानी सेना ने 12 अक्टूबर 2017 को सुबह 10.35 बजे से कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों पर अकारण' गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय बलों ने उचित तरीके से जवाबी कार्रवाई की और कई घंटों तक गोलीबारी जारी रही।
गोलीबारी के दौरान पुंछ के खारी करमारा इलाके के सीमावर्ती निवासियों में दहशत फैल गई। इस गोलीबारी के दौरान सिपाही टी के रेड्डी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें हवाई मार्ग से उधमपुर के कमांड अस्पताल में ले जाया गया जहाँ वे शहीद हो गए ।
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय की ओर से सिपाही टी के रेड्डी को उनकी पुण्यतिथि पर बारंबार नमन !




