हवलदार कौशल कुमार का जन्म जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा तहसील के डींग गांव में हुआ था । उन्हें प्रसिद्ध जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के 8 जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फेंट्री में नियुक्त किया गया। एक रेजिमेंट जो अपने निडर सैनिकों और कई युद्ध कारनामों के लिए व्यापक रूप से सम्मानित थी।
2018 के दौरान हवलदार कौशल कुमार की यूनिट को लाइन ऑफ़ कण्ट्रोल के साथ जम्मू एंड कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में तैनात किया गया था। भारत पाकिस्तान के साथ 3,323 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है जिसमें से 221 किलोमीटर आईबी और 740 किलोमीटर एलओसी जम्मू-कश्मीर में आती है। एलओसी अत्यधिक सक्रिय और अस्थिर है जहां अक्सर और बिना किसी चेतावनी के युद्धविराम का उल्लंघन होता रहता है। इसका इस्तेमाल आतंकवादी पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की मिलीभगत से घुसपैठ के लिए भी करते हैं। आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ का प्रयास हमेशा तोपखाने की आग की आड़ में या बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) की मदद से किया जाता है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के विशेष बलों के सैनिक शामिल होते हैं। 21 अक्टूबर 2018 को बॉर्डर एक्शन टीम ने कुछ आतंकवादियों के साथ मिलकर 8 जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फेंट्री के 'एरिया डोमिनेशन पेट्रोल' पर हमला किया। हवलदार कौशल कुमार उस गश्ती दल का हिस्सा थे जो उस अकारण हमले की चपेट में आ गया।
भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और इसके बाद भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। ऑपरेशन के दौरान हमलावरों में से दो घुसपैठियों को मार गिराया गया और जंगी सामान बरामद किया गया। हालांकि गोलीबारी के दौरान हवलदार कौशल कुमार, लांस नायक रणजीत सिंह और राइफलमैन रजत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ बाद में तीनों बहादुर शहीद हो गए। हवलदार कौशल कुमार एक बहादुर और समर्पित सैनिक थे जिन्होंने 38 साल की उम्र में देश की सेवा में अपने प्राण नौछावर कर दिए।
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय की ओर से हवलदार कौशल कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर बारंबार नमन !
हवलदार कौशल कुमार के परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती नरेश कुमारी हैं।




